फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

बसावनपुर गांव में तीन लाख की चोरी

Sun, 19 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 19 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात बसावनपुर गांव केकिसान का घर खंगाल डाला। दीवार फांदकर चोर नगदी, गहने समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर गांव का रहने वाला मूलचंद्र किसान है। बुआई के बाद वह भट्ठे पर काम करने के लिए चला गया था। घर में पत्नी भूला देवी बच्चों के साथ थी। शुक्रवार की रात दीवार फांदकर चोर कमरे और संदूक का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये के साथ ही गहने, कपड़े, बर्तन आदि करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह सोकर जागने पर कमरे, संदूक और आलमारी के ताले टूटे और सामान गायब देख घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई।  गांव में चोरी की सूचना लगते ही कोखराज पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ गांववालों से भी पूछताछ की। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उधर, रात हुई चोरी की घटना से गांववालों में खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed