फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news scholarship fraud

Mainpuri News: स्कॉलरशिप गबन... केपी इंटर कॉलेज से 13.28 लाख रुपये की वसूली बाकी

Thu, 29 Oct 2026 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news scholarship fraud
मैनपुरी। बेवर के केपी सिंह इंटर कॉलेज में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से भेजे गए छात्रवृत्ति के 16.78 लाख रुपये के गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस मामले में विभाग को गबन की रकम की वसूली करनी थी। काफी समय बीतने के बाद भी अभी तक स्कूल की ओर से केवल 3.50 लाख रुपये ही जमा किए गए हैं। वहीं अभी करीब 13.28 लाख रुपये की वसूली बाकी है और मामले की विवेचना भी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के दौदापुर तिलयानी स्थित केपी सिंह इंटर कॉलेज में वर्ष 2021-2022 में पंजीकृत 285 छात्र-छात्राओं के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से 16,78,500 रुपये भेजे गए थे। वर्ष 2025 में शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से कराई गई जांच में पता चला कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर फर्जी थे और वे दूसरे स्थानों पर शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। विद्यालय के वर्तमान स्टाफ ने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित कोई अभिलेख विद्यालय में नहीं है। जांच रिपोर्ट के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक निखिल किशोर ने 20 जुलाई 2025 को बेवर थाने में केपी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशिभूषण सिंह और संचालक प्रियांशु प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाचार्य शशिभूषण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संचालक प्रियांशु प्रताप सिंह फरार है।
विज्ञापन

विभाग ने अब तक स्कूल को कई बार नोटिस जारी किया है, जिसके बाद संचालक की ओर से विभाग में 1.50 लाख और 2 लाख रुपये करके कुल 3.50 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। विभाग ने बाकी की रकम के लिए फिर से नोटिस जारी किया है। बेवर थाने में इस मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में विवेचना चल रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। - अनिल कुमार, थाना प्रभारी, बेवर


स्कूल में छात्रवृत्ति गबन के मामले में नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें अभी तक दो बार में करीब 3.50 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। शेष रकम के लिए भी लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। मामले की कानूनी कार्रवाई थाने में प्रचलित है। - रंजना शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed