फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

पभोषा के युवक से 15 हजार की ठगी

Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime-news
नेवादा। जमीन के नीचे से सोना निकालने का झांसा देकर सरायअकिल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पभोषा के युवक 15 हजार रूपये ऐंठ लिया। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शनिवार को सरायअकिल पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के पभोषा गांव के रहने वाले हरेन्द्र कुमार गुप्ता का कहना है कि सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके मकान के भीतर जमीन में सोना गड़े होने का झांसा दिया था। पीड़ित ने बताया कि  सोना निकालने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए थे। डील के मुताबिक उसने पैसा भी दे दिया था।आरोप है कि मकान की खुदाई कराई गई। पर सोना नहीं निकला।
विज्ञापन


सोना दिवार में खिसकने की बात कहकर टालमटोल किया गया। सोना नहीं मिलने पर भुक्तभोगी ने अपने पैसों की मांग की। पर वापस करने के बजाय पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। भुक्तभोगी ने शनिवार को सरायअकिल पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि चौकी इंचाज कनैली को मामले की जांच दी गई है।  तहकीकात के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed