{"_id":"5256c37aac863940ea8041ba091d83d7","slug":"crime-news-hindi-news-614","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए जलाकर मारी गई गुलकशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए जलाकर मारी गई गुलकशा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। संदिग्धदशा में जलने से हुई सोनौली गांव की विवाहिता गुलकशा ने खुदकुशी नहीं की थी। उसे दहेज के लिए ससुराल के लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला है। मृतका की मां ने ऐसा ही आरोप लगाते हुए पश्चिमशरीरा थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सास, ननद और एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के फैजीपुर गांव की रहने वाली गुलकशा (25) पुत्र मसूद खां की शादी दो साल पहले सोनौली गांव के अच्छन से हुई थी। 23 नवंबर की रात विवाहिता की संदिग्धदशा में घर के भीतर जलने से मौत हो गई। मामले में गुलकशा की मां रुखसाना बानो ने ससुरालवालों पर दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। युवती की मां की मानें तो शादी के बाद से ही ससुराल के लोग एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं किए जाने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पिटाई भी की गई।
इसे लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई थी। पंचायत में ससुरालवालों ने दुबारा परेशान नहीं करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद भी दहेज के लिए विवाहिता को यातनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। इसी बीच 23 नवंबर को दहेज के लिए मारपीट की गई। इसके बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाकर जान ले ली गई। मृतका के मां की तहरीर पर पुलिस ने सास, ननद और एक रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।