फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के 8 लोग जख्मी

Wed, 21 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 21 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल के रक्सराई गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के 8 सदस्य घायल हो गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घायलों में एक विवाहिता की हालत गंभीर बनी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इंद्रभान सिंह का इलाहाबाद में मकान बन रहा है। इसी निर्माणाधीन मकान को देखने के लिए मंगलवार को पूरा परिवार इलाहाबाद गया था। बुधवार को परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर इंद्रभान का छोटा भाई अखिलेश सिंह चला रहा था।  दोपहर करीब 12.30 बजे जैसे ही ट्रैक्टर सरायअकिल के रक्सराई गांव के समीप पहुंचा। अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन


 इससे ट्रैक्टर चला रहे अखिलेश सिंह (30), उसकी पत्नी संगीता देवी (27), बेटा योगेंद्र सिंह (7), योगेश (5) और छोटा भाई पुष्पराज (25), भयाहू मीना सिंह (22) पत्नी पुष्पराज, परी ( डेढ़ वर्ष) पुत्री पुष्पराज और राजगीर रामचंद्र का बेटा गुड्डू (8) निवासी नौहाई घायल हो गए। साथ ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। गांववालों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना देते हुए सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल मीना सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed