{"_id":"48d0632049518599010487608b5c2cdc","slug":"crime-news-hindi-news-531","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ कन्या पूजा, दूसरी ओर आबरू पर डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफ कन्या पूजा, दूसरी ओर आबरू पर डाका
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर्व पर देवी का स्वरूप मानकर एक ओर जहां कन्याओं की पूजा की जा रही है वहीं जिले में उनकी आबरू से खेलने की घटनाएं भी जारी हैं। 24 घंटे के भीतर ही कौशाम्बी में दुष्कर्म की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना चरवा इलाके की है। जहां खेत में घास काटने गई किशोरी से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। इसी तरह करारी में मददगार बनकर दरिंदे ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
चरवा क्षेत्र की एक किशोरी मंगलवार को दिन में करीब 4 बजे खेत में घास काटने गई थी। उसे अकेली देख गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा। तमंचा दिखाकर उसने किशोरी को धरदबोचा और उसके साथ जबरदस्ती की। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर मारपीट भी की। मनमानी करने के बाद किसी के भी सामने जुबान खोलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित परिवार ने घटना की नामजद तहरीर चरवा थाने में दी है। इसी तरह करारी क्षेत्र के एक व्यक्ति का पड़ोसी से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिता के बूढ़े होने के कारण जमीन के मुकदमे की पैरवी करने उसकी 19 साल की बेटी मंझनपुर आती थी।
उसने बताया कि मंझनपुर का ही एक युवक मुकदमे में उसकी मदद करने लगा। इस बहाने वह उसके घर आने-जाने लगा। सोमवार शाम भी वह उसके घर आया। तब घर में वह अकेली थी। उसे अकेली देख युवक ने दबोचकर जबरदस्ती की। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर पिटाई भी की। दुष्कर्म के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। एसओ करारी राकेश यादव ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की तहकीकात की जा रही है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।