फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime-news

अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, हंगामा

Sat, 11 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 11 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime-news
कड़ा। कड़ा ब्लाक के इस्माइलपुर सीएचसी में शुक्रवार को मरीज और तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल में दिन में 11 बजे तक कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आया था। तीमारदारों की शिकायत पर चिकित्सा अधीक्षक भी टाल मटोल उत्तर देते रहे। हालांकि उन्होंने शिकायतकर्ता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि सभी डॉक्टर और कर्मियों के समय से नियमित ड्यूटी की हिदायत दी गई है। मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अफसरों की हिदायत के बाद भी स्वास्थ्य महकमे के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी के प्रति मनमानी खत्म नहीं हो रही है। डॉक्टरों की ऐसी ही मनमानी शुक्रवार को कड़ा ब्लाक के इस्माइलपुर सीएचसी में देखने को मिली। जहां शुक्रवार को दिन में 11 बजे तक कोई भी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आया था। डॉक्टरों की इस लापरवाही पर भड़के मरीज और तीमादारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


देवीगंज के रहने वाले मोहम्मद रेहान, कड़ा निवासी मोहम्मद ताज निवासी, इस्माइलपुर गांव के रहने वाले डोलू, पुष्पराज साहू आदि ने बताया कि वे लोग नौ बजे से डॉक्टर के इंतजार में अस्पताल में बैठे हैं। लोगों का आरोप है कि डॉक्टरों की यही मनमानी रोजाना रहती है। चिकित्सकों के अस्पताल नहीं आने का विरोध करते हुए तीमारदारों ने मामले की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से की। पर, वह भी लोगों को संतुष्ट नहीं कर सके। उन्होंने इतना जरूर कहा कि वे विभागीय काम से बाहर गए हैं। लौटने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि यदि अस्पताल में ड्यूटी समय पर चिकित्सक गायब थे, तो जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed