{"_id":"439edb8eda304d45c6eab420ea2898a5","slug":"crime-news-hindi-news-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटकती मिली किशोर की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटकती मिली किशोर की लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को पश्चिमशरीरा गांव के 15 वर्षीय किशोर की घर में फंदे से लाश लटकती मिली। घटना के समय मां-बहन खेत में काम करने और पिता मजदूरी करने गया था। घरवालों ने किशोर को मनोरोगी बताते हुए घटना को खुदकुशी करार दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पश्चिमशरीरा गांव का सत्यनारायण रैदास मजदूर है। वह इलाहाबाद में रहकर दिहाड़ी करता है। घर में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की सुबह पत्नी और बेटी खेत में काम करने गई थी। घर में उसका 15 साल का बेटा देवतादीन ही था। दोपहर करीब 12 बजे पत्नी और बेटी घर लौटी, तो मकान का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इससे घबराई विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।
गांववाले दीवार फांदकर भीतर घुसे, तो कोठरी में साड़ी से उसके बेटे देवता दीन की लाश फंदे से लटक रही थी। यह देखते ही मां-बहन बिलखने लगी। गांववाले भी सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। मां और परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि किशोर की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इसके कारण ही उसने यह हादसा किया है। वहीं एसओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।