{"_id":"df6969bd9a750073f901deb5a550da98","slug":"crime-news-hindi-news-494","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा के कठरा गांव में रविवार रात कथित रूप से चोरी करने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। कथित चोर को मौत के घाट उतारे जाने की खबर लगते ही एसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मारा गया युवक करारी के बंधवा गांव का रहने वाला था। घटनास्थल के बगल गांव में ही उसकी ससुराल है। हत्या से कुछ घंटे पहले ही उसने अपनी ससुराल के पड़ोस घर में भी परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। ससुराल के इसी पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि मृतक की पत्नी रंजिश में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है।
चरवा थाना क्षेत्र के कठरा गांव निवासी मोतीलाल का मकान गांव के बाहर बना है। रविवार की रात वह अपने इसी मकान में परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात करीब 2 बजे उसे घर के भीतर कुछ लोगों के मौजूद होने की आशंका हुई। इस पर वह परिवार समेत चुपचाप छत से उतरा और गांव में बने घर में पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। घर में चोर घुसे होने की भनक लगते ही गांववाले लाठी-डंडा लेकर शोर मचाते हुए जुट गए। ग्रामीणों को आते देख मोतीलाल के घर में घुसे लोग भागने लगे। गांववालों ने इन चोरों का पीछा किया। भागते समय चोरों का एक साथी नन्हू खेत में गिर गया। उसे दबोचकर गांववालों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। चोर के मारे जाने की सूचना पर रात में ही सीओ चायल और चरवा थाने की पुलिस पहुंच गई। सुबह एसपी डॉ. के एजिलरसन समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान सामने आया कि ग्रामीणों की पिटाई से मारा गया युवक करारी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव का रहने वाला तैयारू उर्फ लल्ली (40) पुत्र गुलाब है। युवक की ससुराल कठरा गांव के बगल स्थित कंचन का पुरवा के प्यारेलाल के यहां है। बताया जाता है कि कठार गांव के मोतीलाल के घर में चोरी करने जाने से पहले तैयारू और उसके साथियों ने कंचन का पुरा गांव के लल्लू पुत्र महाबीर के घर में भी चोरी की थी। मोतीलाल और उसके परिवारवालों को बंधक बनाकर चोरों ने उसके यहां से एक हजार रुपये नकद, एक सोने की जंजीर, मोबाइल आदि सामान पार कर दिया था। पुलिस ने कंचन का पुरा गांव के लल्लू की तहरीर पर केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि फौरी तौर पर लग रहा है कि मारा गया युवक और उसके अन्य साथी चोरी करने ही आए थे। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में ही सच्चाई सामने आएगी। मगर मृतक तैयारू की पत्नी लालती देवी रंजिश में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है।