{"_id":"5dcdb6f083beeaccfee05f09f8add1df","slug":"crime-news-hindi-news-434","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ के मीरपुर गांव में ब्याही एक युवती की कोख उजड़ गई। आरोप है कि दहेजलोभी ससुरालियों की पिटाई से विवाहिता के गर्भ में पल रहे बच्चे की सांस थम गई। निकाह के बाद से ही ससुराली बाइक और एक लाख रुपये के लिए उस पर सितम ढा रहे थे। शुक्रवार को विवाहिता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आठ ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
दहेज समाज में अभिशाप बनता जा रहा है। दहेज की खातिर लड़कियाें का उत्पीड़न किया जा रहा है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के दारानगर गांव की रहने वाली खुदैजा बानो ने बताया कि करीब साल भर पहले उसका निकाह प्रतापगढ़ जिले के मीरपुर गांव के रहने वाले मुमताज से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराली बाइक (पल्सर) और एक लाख रुपये मायके से लाने के लिए यातनाएं दे रहे थे।
गर्भवती होने के बाद भी उस पर ससुरालियों का सितम बंद नहीं हुआ। सप्ताह भर पहले ससुरालियों ने पिटाई कर घर से भगा दिया। ससुरालीजनों की पिटाई से कोख में पल रही नन्हीं जान की सांस थम गई। मायके आई पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत में भी फैसला नहीं हो सका। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और भ्रूण हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।