{"_id":"50f68ad3535ba077809f4c9fe2fa9170","slug":"crime-news-hindi-news-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए लेखपाल पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाइश करने गए लेखपाल पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। थाना समाधान दिवस में आई शिकायत पर जमीन की पैमाइश करने देवखरपुर गांव गए लेखपाल पर अधेड़ और उसके बेटे ने हमला कर दिया। जान बचाकर लेखपाल के भागने पर हमलावरों ने उसे काफी दूर तक खदेड़ लिया। भुक्तभोगी लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव निवासी रामराज पुत्र बच्चन को गांव में ही ग्रामसभा की ओर से जमीन का पट्टा दिया गया था। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर आकर उसने पट्टा मिली जमीन पर पड़ोसी के कब्जे की शिकायत की थी। पट्टा मिली जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर सीडीओ भोलानाथ मिश्र और पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने लेखपाल हरीलाल को जमीन की पैमाइश करके कार्रवाई का निर्देश दिया था।
लेखपाल ने बताया कि समाधान दिवस के बाद वह जमीन की पैमाइश के लिए गांव चला गया। उसका कहना है कि जैसे ही उसने जमीन की पैमाइश शुरू की, तभी कब्जेदार और उसके बेटे लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए। इन लोगों ने उसे जमीन की पैमाइश से रोका। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की। जान बचाने के लिए वह शोर मचाते हुए भागा, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन
गांव से जान बचाकर भागा लेखपाल सीधे मंझनपुर कोतवाली आया। उसने हमले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी लेखपाल की तहरीर पर हमलावर पिता-पुत्रों विश्वंभर प्रसाद और नकुल पुत्र विश्वंभर प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि जमीन पैमाइश के दौरान कब्जेदार ने लेखपाल पर हमला किया है। घटना की जांच के बाद हमलावरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।