{"_id":"736da4c28295eac2ae5078fdcc8383a3","slug":"crime-news-hindi-news-399","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम-जानकी मंदिर से 16 मूर्तियां गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम-जानकी मंदिर से 16 मूर्तियां गायब
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया स्थित प्राचीन मंदिर का ताला तोड़ बुधवार की रात बेखौफ चोरों ने राम-जानकी समेत भगवान की 16 मूर्तियां पार कर दिया। भगवान के घर चोरी होने की भनक लगते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस मौका-मुआयना करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव में प्राचीन राम-जानकी मंदिर है। इस प्राचीन मंदिर में भगवान राम-जानकी, राधा-कृष्ण, समेत 16 पीतल की मूर्तियां रखी हुई थीं।
मंदिर के पुजारी सीताराम मौर्या का कहना है कि बुधवार की शाम वह पूजा-अर्चना करने के बाद घर चला गए। बुधवार रात मंदिर परिसर में घुसे चोर मदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ सारी मूर्तियां उठा ले गए। भगवान के घर चोरी की खबर लगते ही लोगों का मजमा लग गया। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं करती है। यही कारण है कि अपराधियों का बोलबाला बढ़ रहा है। ग्रामीणोें का कहना है कि इस मंदिर में पूर्व में भी तीन बार चोरी हो चुकी है। इसके पूर्व अष्टधातु की सारी मूर्तियां चोरी जा चुकी हैं। पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। ग्राम प्रधान सागर का कहना है कि मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणाें आक्रोश है। घटना की जानकारी होते ही सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट आई। पुलिस की इस अनदेखी से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।