फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सरायअकिल में विवाहिता से गैंगरेप

Thu, 17 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल इलाके में मंगलवार की शाम बहन के घर जा रही विवाहिता की दो युवकों ने आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता बहन के घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि शिकायत करने पर सरायअकिल पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी न एसओ को जांच कर दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सतना जिले की रहने वाली एक विवाहिता मंगलवार को चित्रकूट कामता नाथ के दर्शन के लिए आई थी। बताया कि यहां के बाद वह बहन के घर सरायअकिल जाने के लिए महिला यमुना घाट से नाव में सवार हो गई। पार उतरने के बाद जैसे ही वह कुछ दूर पहुंची तभी नाव से साथ गांव पड़ोसी गांव के दो युवक उसे दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए। इसके बाद दोनों ने उसकी अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी युवती रोते हुए बहन के घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह सरायअकिल थाने पहुंची तो उसे पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय से की। एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ सरायअकिल को जांच कर दरिंदों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed