{"_id":"89aca05ff62cbee5a1211045a9f4e6be","slug":"crime-news-hindi-news-389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनी में मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी इलाके मे सोमवार की शाम बहाने से मासूम बच्ची को गांव के बाहर ले जाकर पड़ोसी गांव युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया। युवक की हरकत देख मासूम अस्त-व्यस्त कपड़ो में शोर मचाते हुए घर की ओर दौड़ी। बच्ची की चीख सुन गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक मौके से भाग निकला। दरिंदें के चंगुल से छूटी बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। युवक की हरकत की जानकारी होते ही गांव में खाप पंचायत बैठ गई। जब तक पंचायत फरमान सुनाती किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने की खबर लगते ही लोग मौके से भाग निकले।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मेले का आयोजन किया गया था। लोगों के मनोरंजन के लिए नौटंकी का भी प्रोग्राम था। पड़ोसी गांव के लोग भी नौटंकी देखने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि गांव की एक दस वर्षीय मासूम बच्ची घर के सामने सो रही थी। इसी दौरान उसे पड़ोसी गांव का एक युवक दबोच कर गांव के बाहर खेत में उठा ले गया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी का प्रयास किया।
युवक की हरकत देख बच्ची खुद को बचाते हुए चीखते हुए गांव की ओर भागी। उधर बच्ची की चीख सुन गांव के लोग घटना स्थल की ओर भागे और युवक को दबोच कर पीटते हुए कमरे में बंद कर दिया। उधर युवक के दबोचे जाने के बीच खाप पंचायत भी बैठी। पर किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। दरिंदगी की सूचना मिलते ही सैनी पुलिस गांव पहुंची और युवक को हिरासत में लेते हुए पीड़िता के मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।