{"_id":"4c01b2427dc761ff5b83408eb8963638","slug":"crime-news-hindi-news-387","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करने पर मां-बेटे को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकादा करने पर मां-बेटे को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढ़ोसकहा गांव में मंगलवार सुबह तकादा करने पर पड़ोसी ने मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पिटाई से दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ढ़ोसकहा गांव की शांती देवी पत्नी भूपनारायण ने बताया कि गांव के ही राजू ने करीब चार साल पहले उसके पति से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। अब वह रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। काफी दिनों तक वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद पैसा लेने से ही मुकरने लगा। महिला की मानें तो मंगलवार सुबह वह अपने बेटे दीपू के साथ उसके घर तकादा करने गई थी। आरोप है कि इसपर वह अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मां-बेटे की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने बीच बचाव किया। एसओ रामआसरे ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।