{"_id":"6b16274dfedf6e070ca68c75b7cd5563","slug":"crime-news-hindi-news-368","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवाघाट में युवती से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेवाघाट में युवती से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
महेवाघाट इलाके में मंगलवार की दोपहर शराब के नशे में टल्ली युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार का प्रयास किया। दरिंदगी का विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। युवती के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए युवती फफक पड़ी। देर शाम पीड़िता की तहरीर पर शराबी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाल युवती मंगलवार की दोपहर घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे।
शराब के नशे में धुत पड़ोस का युवक घर में युवती को अकेली देख जा धमका। बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शराब के नशे में धुत युवक का दुस्साहस देख उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। युवक के चंगुल में फंसी युवती किसी तरह आबरू बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। युवती के शोर मचाने पर युवक कहीं भी किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर महेवाघाट पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर शराबी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ ने बताया कि मारपीट के दौरान युवती से छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आ रही है। पड़ोसी युवक की हरकत से पीड़ित परिवार डरा-सहमा है।