{"_id":"1fd5de6e62c7866eae075c42ecea1fc1","slug":"crime-news-hindi-news-302","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास को पीटने वाली निर्दयी बहू पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास को पीटने वाली निर्दयी बहू पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर वालों की गैरमौजूदगी में सास की पिटाई करने वाली मंझनपुर की एक निर्दयी बहू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह मुकदमा पति की ही तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद विवाहिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंझनपुर के चकनगर मोहल्ला निवासी झल्लर चौरसिया ने बताया कि घर पर उसके साथ उसकी मां भी रहती है। वह बहुत बीमार और लाचार है। उसका आरोप है कि जब वह बाहर चला जाता है तो पत्नी उसकी मां की पिटाई करती है। यही नहीं अपनी करतूत छिपाने के लिए उसे बिस्तर से गिराकर जख्मी कर देती है ताकि ऐसा प्रतीत हो कि चोट उसके पीटने से नहीं बल्कि बिस्तर से गिरने से आई है। वह ऐसा आए दिन करती है। पूछने पर कहती कि जब वह काम में लग जाती है तो बिस्तर से गिरकर जख्मी हो जाती हैं। पत्नी की बातों पर उसे यकीन नहीं हुआ। उसने हकीकत जानने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया।
उसमें उसके द्वारा बूढ़ी मां पर ढाया जाने वाला जुल्म कैद हो गया। झल्लर का तो यहां तक कहना है कि इसकी शिकायत उसने पत्नी के मायके वालों तक से की। उन लोगों ने भी उसे बूढ़ी मां पर जुल्म ढाने से मना किया। मगर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई। बस उसकी यही रट थी कि वह कुछ नहीं करती बल्कि वह गिरकर चोटिल हो जाती हैं। बृहस्पतिवार को झल्लर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि विवाहिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।