फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सड़क हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत

Sun, 15 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 15 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
करारी/चायल। पिपरी, करारी और मंझनपुर इलाके में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में जहां फरीदपुर गांव के भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में हुई भट्ठा मजदूर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के फरीदनपुर गांव का रहने वाला देशराज (40) पुत्र रामभवन शेषा गांव के समीप स्थित एक  ईट भट्ठे में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह भट्ठे से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि भट्ठे से निकलकर जैसे ही वह करारी-कौशाम्बी मुख्यमार्ग पर पहुंचा। किसी अज्ञात अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। सड़क पर खून से लथपथ पड़े देशराज को जब स्थानीय गांववालों ने देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे की जानकारी घरवालों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भट्ठा मजदूर की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव का रहने वाला विंदेश्वरी प्रसाद (35) पुत्र राम मिलन शनिवार की शाम करीब पांच बजे चायल बाजार से घर जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक से टकराकर वह घायल हो गया। उसे टक्कर मारने वाली बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इससे बाइक सवार कमलेश कुमार और संतोष कुमार निवासी चौराडीह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंझनपुर के समदा गांव के समीप बाइक सवार युवक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गया। गिरने पर सामने से आ रही एक बाइक भी उससे टकरा गई। इससे पहली बाइक में सवार राजेश कुमार (25) पुत्र छोटेलाल, शीतला प्रसाद (22) पुत्र भोला नाथ और दूसरी बाइक के सवार फूलचंद्र (24) पुत्र मुरारीलाल, शैलेंद्र कुमार (22) पुत्र राम प्रसाद, सूरज पाल (20) पुत्र रामचंद्र निवासी पिपरकुंडी करारी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के राजेश और सूरज की हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed