{"_id":"050a0dd855c721f9b6ad5e14c6ebe2b9","slug":"crime-news-hindi-news-292","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल इलाके में मंगलवार सुबह तमंचे के बल पर एक विवाहिता के साथ दुराचार की कोशिश की गई। शोर मचाने पर तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। विवाहिता आपबीती परिजनों को बताई। नामजद शिकायत क्षेत्राधिकारी से की।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। बताया कि पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक दबंग उसे अकेली देख पकड़ लिया। शोर मचाने पर कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर दुष्कर्म में नाकाम युवक ने तमंचे की बट से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि इससे पहले कई बार उसके साथ छेड़खानी भी युवक कर चुका है। भय से वह खामोश थी। चायल पहुंची पीड़िता ने शिकायत सीओ से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने एसओ सरायअकिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।