फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Tue, 31 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 31 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के भीतर युवक फंदे से लटकती लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव निवासी उमेश कुमार (35) पुत्र सम्मत लाल किसान है। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर वह खाना पीना करने के बाद कमरे में चला गया। देर तक युवक के बाहर नहीं आने पर घर वाले कमरे पहुंचे तो युवक की लाश फंदे से लटक रही थी। युवक का शव देख परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। चीख-पुकार पर गांव वालों का मजमा जमा हो गया। चर्चा है कि युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed