फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कौशाम्बी में पकड़ी गई सवा लाख की देसी शराब

Thu, 06 Aug 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime news
सरायअकिल और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात सरैया गांव के समीप शराब लदी एक इगो स्पोर्ट कार को धर दबोचा।   दो तस्कर भी हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोआबा में लंबे समय से शराब का काला कारोबार चल रहा है। सरहद पार से देसी-विदेशी मदिरा के साथ चरस, स्मैक, गांजा की खेप रोजाना आ रही है। बुधवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शराब लदी कार करारी होते हुए सरायअकिल इलाके जाएगी। कार की पायलेटिंग बाइक सवार कर रहा है। खबर मिलते ही अफसर संजीदा हो गए। बताया जा रहा कि करारी चौराहे पर पुलिस ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया। इस पर कार चालक ने प्रभारी एसओ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। असफल रहने पर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


इस पर सरायअकिल पुलिस के साथ एसओजी को भी तस्करों की धर पकड़ के लिए लगा दिया गया। देर रात पुलिस की संयुक्त टीम ने सरायअकिल के सरैया गांव के समीप से शराब लदी कार के साथ  दो तस्करों को धर दबोचा। एसओजी प्रभारी ने बताया कि मौके से मुकेश शर्मा निवासी कुंडा और धनराज सिंह निवासी कनैली सरायअकिल को पकड़ा गया है। इनके कब्जे से 22 पेटी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। शराब की खेप मध्य प्रदेश से दोआबा लाई जा रही थी।  एसओ सरायअकिल रज्जनलाल तिवारी ने बताया कि शराब की खेप करारी के एक सत्ताधारी नेता के इशारे पर लाई गई थी। एसओजी प्रभारी विपिन त्रिवेदी की तहरीर पर सपा नेता समेत पकड़े गए तस्करों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अर्से से गोरखधंधे में संलिप्त थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


दोआबा के रास्ते अर्से से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। गैर प्रांतों से मादक पदार्थ लाकर जिले में खपाए जा रहे हैं। आए दिन पुलिस के साथ आबकारी विभाग धर पकड़ भी करता रहता है। इसके बाद भी इस काले कारोबार पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे पहले वर्ष 2014 में एक मई को सैनी कोतवाली पुलिस ने हाइवे से तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा था। एक जून को आबकारी इंस्पेक्टर शाहिद सिद्दीकी ने गुलामीपुर के समीप से छह लाख की बीयर लदे ट्रक को कब्जे में लिया था। उधर 20 जून को पिपरी कोतवाली पुलिस ने काठ गांव से ग्राम प्रधान पवन पटेल के निजी नलकूप से बीस लाख की देशी मदिरा पकड़ी थी। अभी हाल ही मे सैनी और आबकारी पुलिस ने हिनौती और हाइवे से करीब एक लाख रुपये की देसी शराब बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed