Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 1.20 lakh siphoned from account upon opening update link

Karnal News: अपडेट लिंक खोलते ही खाते से निकले 1.20 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.20 lakh siphoned from account upon opening update link
करनाल। मोबाइल फोन पर आए अपडेट लिंक पर क्लिक करना रायसन निवासी जोनी को भारी पड़ गया। लिंक खोलने के बाद उसके एचडीएफसी बैंक खाते से छह ट्रांजेक्शन के जरिये 1,20,085 रुपये निकल गए। पीड़ित का आरोप है कि यह रकम उसकी जानकारी और अनुमति के बिना निकाली गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना करनाल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रायसन के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी जोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक अपडेट लिंक आया था। उसने लिंक पर क्लिक किया तो इसके बाद उसके बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने खाते से हुई निकासी का विवरण भी पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 25 और 26 अक्तूबर को कुल छह ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाली गई। इनमें सबसे बड़ी निकासी 95,886 रुपये की थी। इसके अलावा 4,999 रुपये, 1,000 रुपये और 16,200 रुपये सहित अन्य रकम भी निकाली गई। सभी ट्रांजेक्शन मिलाकर पीड़ित को 1,20,085 रुपये का नुकसान हुआ। साइबर थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदेश में रह रही मौसी का बेटा बनकर ठगे 2.50 लाख रुपये

करनाल। असंध क्षेत्र के गांव गंगा टेहड़ी निवासी जरनैल सिंह से विदेश में रहने वाला मौसी का बेटा बनकर साइबर ठगी की गई। आरोपी ने फेसबुक पर संपर्क कर खाते में सात लाख रुपये भेजने का झांसा दिया। इसके बाद फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर वकील के खाते में रकम जमा कराने को कहा। वीजा की अंतिम तारीख का बहाना बनाकर पीड़ित से दो बार में कुल 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना करनाल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जरनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को फेसबुक पर परदेसी जाट नाम की आईडी से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को उसकी मौसी का बेटा सुरेंद्र बताया और खाते में सात लाख रुपये भेजने की बात कही। 16 नवंबर को आरोपी ने व्हाट्सएप पर बैंक खाते की जानकारी मांगी। इसके बाद 9,45,050 रुपये की फर्जी पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर एक व्यक्ति को अपना वकील बताया।

आरोपी ने वीजा की अंतिम तारीख का हवाला देकर उससे वकील से बात करने को कहा। जरनैल ने फोनपे के माध्यम से एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक का खाता नंबर देकर डेढ़ लाख रुपये और मांगे गए। पीड़ित ने अपने एक्सिस बैंक खाते से एनईएफटी के जरिये यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। साइबर थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed