फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

कानपुर ब्लास्ट के मद्देनजर अलर्ट रही पुलिस

Tue, 04 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 04 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
कानपुर कचहरी में हुए बम धमाके के मद्देनजर दोआबा की पुलिस मंगलवार को पूरी तरह से अलर्ट रही। एएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कचहरी के साथ ही कलेक्ट्रेट और विकास भवन की बारीकी से पड़ताल की। वहीं, जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी। इस दौरान अचानक से भारी पुलिस बल देख वादकारी और फरियादी परेशान हो उठे। पड़ताल का कारण पता चलने के बाद तो अधिकतर लोग घरों के लिए रवाना हो गए। एसपी ने जिले के लोगों से विवेक से काम लेने की अपील की है।
विज्ञापन


कानपुर कचहरी परिसर में मंगलवार की सुबह हुए बम धमाके के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय की अगुवाई में सीओ पुर्णेंदु सिंह समेत कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वायड टीम ने मंझनपुर स्थित जिला कचहरी, कलेक्ट्रेट के साथ ही विकास भवन परिसर की जांच पड़ताल की। परिसर में खड़े वाहनों की तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्ध वस्तुओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके अलावा संदिग्ध दशा में खड़े लोगों से पूछताछ की गई। सीओ ने बताया कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस़्तु अथवा व्यक्ति नहीं मिला है। इसी तरह चायल और सिराथू कचहरी परिसर का भी संबंधित सीओ और स्थानीय थानों की पुलिस ने मुआयना किया। रेलवे स्टेशनों में जीआरपी पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। एसपी सत्यार्थ अनिरुद्घ पंकज का कहना है कि जिले में किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि की खबर नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो अफवाह फैलाने के बजाए इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। एसपी ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed