फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बाइक से घर जा रहे युवक को सरेराह मारी गोली

Wed, 29 Jul 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 29 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिला मुख्यालय से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे एक युवक को सरेराह बदमाशों ने गोली मार दी। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्से में छर्रे धंस गए। युवक गाड़ी भगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोजवापुर निवासी बुद्धिसेन पुत्र चंद्रभान मंझनपुर में एक  ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता है। बुधवार शाम वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। शाम तकरीबन साढे़ 7 बजे जैसे ही वह अंबावा के पास पहुंचा, एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मामला गड़बड़ देख उसने बाइक की गति तेज कर दी। इससे बौखलाए बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने के बावजूद बुद्धिसेन ने हिम्मत नहीं हारी। बाइक की गति तेज कर वह किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा। गांव पहुंचकर उसने आप बीती लोगोें को बताई तो मदद के लिए ग्रामीण टूट पड़े । मगर तब तक बदमाश सुनसान मार्ग का फायदा उठाकर भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस के हांथ-पांव फू ल गए। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस बारे में एसओ का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। युवक के शरीर में हल्के छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed