फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर के भीतर धू-धूकर जली विवाहिता, मौत

Wed, 29 Jul 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 29 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime news
चरवा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता घर के  भीतर धू-धूकर जल गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार और गांववाले दौड़े। लोगों ने प्रयास कर किसी तरह से आग बुझाई। पत्नी को बचाने के चक्कर में युवक का हाथ झुलस गया। जब तक लोग अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों का कहना है कि खाना बनाते समय यह हादसा हुआ है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले की अंशू देवी (35) की शादी 12 साल पहले चरवा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में अजय तिवारी से हुई थी। अजय दिल्ली में रहकर कमाई करता है। इधर कुछ दिनों से वह घर ही रह रहा है। अजय ने बताया कि दोपहर में अंशू रसोईघर में खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक वह आग की चपेट में आकर धू-धूकर जलने लगी। विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार के लोग दौड़े। विवाहिता को लपटों से घिरी देख परिजनों के होश उड़  गए। युवक पत्नी को बचाने के चक्कर में झुलस गया। हालांकि जब तक परिजन आग बुझाते, विवाहिता की सांसें थम चुकी थीं। चर्चा है कि पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतका के मायके वालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके वालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। हादसे से विवाहिता के परिवार में कोहराम मचा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed