फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

खुदकुशी नहीं जिंदा जलाई गई दीपा

Sat, 25 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 25 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी के जाठी गांव की विवाहिता दीपा ने खुदकुशी नहीं की बल्कि ससुरालियों ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। उसकी जान दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा की जा रही यातनाएं मां को बताने पर ली गई। बेटी की मौत से गमगीन मायकेवालों में इलाकाई पुलिस के खिलाफ भी आक्रोश है। जेठ-जेठानी के खिलाफ एफआईआर नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस अधीक्षक के नहीं मिलने पर सीओ को शिकायतीपत्र देकर प्रकरण की उच्चाधिकारियों से जांच और सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के बनी खास गांव की दीपा देवी (25) पुत्री गणेश दत्त द्विवेदी की शुक्रवार को ससुराल जाठी गांव में घर के भीतर जलने से मौत हो गई थी। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके आने पर वह अपनी मां से ससुरालियों की सारी प्रताड़ना का जिक्र करती थी। बेटी पर हो रहे जुल्म को रोकने के लिए ही साल भर पहले बाइक खरीदकर दी गई थी। इसके बाद भी यातनाएं बंद नहीं हुईं। बताया जाता है कि शुक्रवार को भी पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। फोन करके उसके मां को इसकी जानकारी दी थी। शिकायत करना पति और ससुराल के लोगों को नागवार गुजरा। उन लोगों ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। इस मामले में कौशाम्बी पुलिस ने पति गोरेलाल और सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में नाम होने के बाद भी जेठ, जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज होने से शनिवार को मायकेवालों का गुस्सा फूट पड़ा। बेटी की मौत से गमगीन मायकेवाले एसपी आफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसपी के नहीं मिलने पर सीओ से कौशाम्बी पुलिस की मनमानी की शिकायत की। क्षेत्राधिकारी ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed