{"_id":"19b0dc1c9d1f3a6b58a5e07cead5af8b","slug":"crime-news-hindi-news-1238","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसन से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसन से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विवाहिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह घर में अकेली थी। पति गांव में ही किसी के घर काम से गया हुआ था। तभी गांव का एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। अकेली देख वह उसे दबोचकर मनमानी पर उतारू हो गया। खुद को बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पति और आसपास के अन्य लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक धमकियां देते हुए दीवार फांदकर भाग निकला।
आरोप है कि उसने शाम को ही पति के साथ कौशाम्बी थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे ही डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ कौशाम्बी को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।