फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर के सामने से ट्रैक्टर की ट्राली चोरी

Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने बुधवार की रात सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव के किसान के ट्रैक्टर की ट्राली पार कर दी। घर के सामने से ट्राली चोरी होने की तहरीर भुक्तभोगी ने पुलिस को दे दी है। पुरखास गांव निवासी मेराज अहमद पुत्र मोहम्मद सकी किसान है। उसने खेती के कामों के लिए ट्रैक्टर खरीद रखा है।



बताया कि बुधवार की शाम घर के सामने ही उसकी प्रेशरवाली ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। रात में चोर ट्राली चुरा ले गए। सुबह घर के सामने से ट्राली गायब देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। ट्राली चोरी होने की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी है। पीड़ित के मुताबिक चोरी गई ट्राली की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed