फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

किशोरी लापता, अपहरण की आशंका

Wed, 10 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Wed, 10 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। देर शाम खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी को गांव के ही तीन युवक जबरन उठा ले गए हैं। बेटी के अपहरण की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ ने बताया कि किशोरी को युवक  बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि तभी बाइक सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला बाइक सवार उसे उठा ले गए हैं। यह जानकारी होने पर किशोरी का पिता कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


किशोरी के लापता होने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है। मंझनपुर कोतवाली रज्जनलाल तिवारी ने बताया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक ले गए है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल के साथ युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed