{"_id":"6af4dca26044353c040de9e3","slug":"shopkeeper-riding-a-bike-crushed-by-car-dies-karnal-news-c-18-knl1018-1030434-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बाइक सवार दुकानदार को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बाइक सवार दुकानदार को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
बाइक सवार दुकानदार को कार ने कुचला, मौत
- फोटो : बाइक सवार दुकानदार को कार ने कुचला, मौत
घोघड़ीपुर रोड पर श्रीजी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट ने बाइक को मारी टक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे दुकानदार नरेश कुमार (58) की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम घोघड़ीपुर रोड पर श्रीजी के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरेश कुमार किरयाणा की दुकान चलाते थे और दो बच्चों के पिता थे।
हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही क्षतिग्रस्त स्विफ्ट छोड़कर भाग निकला। टक्कर से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
परिजन सुरेश कुमार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद नरेश का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।