{"_id":"20e3ba2a423299ac7b5ba2f506def500","slug":"crime-news-hindi-news-1169","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद हमलावर पिटाई करने के बाद भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र मेवालाल किसान है। बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी अदावत में शनिवार की शाम पड़ोसी से उसकी तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के बाद हमलावरो ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।