{"_id":"c0d1bb9f126fedb36796a907e02ebe46","slug":"crime-news-hindi-news-1045","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आया युवक जख्मी, हाथ कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आया युवक जख्मी, हाथ कटा
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरवा के सैयद सरावां गांव के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक हाथ कट गया। नाजुक दशा में जख्मी युवक को इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मादपुर गांव का रहने वाला गोपाल पुत्र अमृतलाल मनौरी के व्यापारी राजेश कुमार के यहां मालवाहक वाहन का चालक है। रविवार की सुबह वह राजेश कुमार के साथ गुलामीपुर बाजार तगादे के लिए गया था। लौटते समय सैयद सरावां के समीप दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। तीखी झड़प के बीच राजेश कुमार गोपाल के साथ हाथापाई करने लगा। बताया जाता है कि मारपीट से बचने के लिए गोपाल भागा। भागते समय वह समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर गिर गया। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। इससे वह गंभीररूप से जख्मी हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना हाथ कट गया। ट्रैक के समीप जख्मी पड़े युवक को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। चालक के घायल होने के बाद राजेश कुमार वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन