फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दीवार जमींदोज, दो बालिका की मौत

Sun, 31 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 31 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
मिट्टी की जर्जर दीवार गिरने से रविवार को सरायअकिल के ककरहाई गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में दबने से 5 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई। वहीं 4 बच्चे गंभीररूप से जख्मी हो गए। जिसमें से एक बालिका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त सभी बच्चे दीवार से सटे पेड़ से बेर तोड़ रहे थे। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


सरायअकिल थाना क्षेत्र के ककरहाई गांव निवासी कमलेश प्रसाद के मकान के बगल बेर का पेड़ है। रविवार की सुबह उसकी नातिन पायल (5) पुत्री अशोक कुमार परिवार के अन्य बच्चों के साथ बेर तोड़ रही थी। पास में ही कमलेश अन्य लोगों के साथ मिट्टी की जर्जर दीवार का छाजन दुरूस्त करने में जुटे थे। इसी बीच अचानक मिट्टी का दीवार भरभराकर जमींदोज हो गई। इसके मलबे में बेर तोड़ रहे बच्चे दब गए। दीवार गिरने और बच्चों के दबने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और गांववाले जमा हो गए।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच ग्रामीण मलबा हटाने में जुटे। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद गांववालों ने दीवार के मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। स्वाति (5) पुत्री रामचंद्र की मौत हो चुकी थी। जबकि पायल (5) पुत्री अशोक कुमार, शनि (6) पुत्र उमेश कुमार, रमेश कुमार (7) पुत्र राम रतन, अंजलि (7) पुत्री भोला प्रसाद की सांसें चल रही थी। घायल 4 बच्चों को लेकर परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उपचार के दौरान अंजलि की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed