{"_id":"5bcc3f154742b3f6ea54688c361f8c2f","slug":"crime-news-hindi-news-1039","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चुराकर भाग रहे युवक को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चुराकर भाग रहे युवक को दौड़ाकर पीटा
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरी के तिल्हापुर मोड़ बाजार में खड़ा टेंपो रविवार की दोपहर चुराकर एक युवक सरायअकिल की ओर भागने लगा। लोगों के पीछा करने पर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को दबोचकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार का रहने वाला काली चरन टेंपो चालक है। रविवार की दोपहर वह सवारियां लेकर तिल्हापुर आया था। यहां सवारियां उतारने के बाद घर के समीप टेंपो खड़ी करके लोगों से बातचीत कर रहा था। तभी वहां एक युवक आया। उसने टेंपो स्टार्ट किया और उसे लेकर सरायअकिल की ओर भागने लगा। यह देख कालीचरण शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ा। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग दौड़ पड़े।
लोगों के पीछा करने पर युवक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा। टेंपो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। पीछा कर रहे लोगों ने युवक को दबोचा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टेंपो चोर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। टेंपो चोरी कर भागने वाला युवक चायल का रहने वाला है।