{"_id":"2f78e1fa2a3ab8f16fc8d19250cc3ce1","slug":"crime-news-hindi-news-1031","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक को दबंगों ने पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो चालक को दबंगों ने पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दबंगों ने टेंपो चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। किराए को लेकर युवकाें की चालक से तीखी झड़प हुई थी। मारपीट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कोइलहा गांव का रहने वाला मोहम्मद नईम टेंपो चालक है। बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह इलाहाबाद से सवारी लेकर पुरामुफ्ती आया था। इस दौरान किराए को लेकर स्थानीय तीन युवकों से उसकी तीखी झड़प हो गई। इसके बाद वह एक ढाबे पर जाकर खाना खाने लगा।
इसी दौरान खुन्नस खाए युवक पहुंचे और टेंपो चालक को दबोच कर बेरहमी से पीट दिया। चालक को पिटता देख आस-पास मौजूद लोग पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए चालक की जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।