फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with dead cow on highway in Katshila, youth dies

Chandauli News: कटशिला में हाईवे पर मृत गाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with dead cow on highway in Katshila, youth dies
मनीष यादव, फाइलफोटो, गाय से टकराकर मृत
ताराजीवनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटशिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार अलसुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सड़क पर पहले से मृत पड़ी गाय से बाइक टकराने के कारण हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया पर गांव निवासी कैलाश यादव का 20 वर्षीय पुत्र मनीष यादव बुधवार सुबह बाइक से चंदौली जा रहा था। कटशिला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही उसकी बाइक सड़क पर पड़ी मृत गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed