फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Second marriage contracted while first wife was still alive; FIR registered against six people, including the husband.

Amroha News: पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी

Thu, 10 Sep 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Second marriage contracted while first wife was still alive; FIR registered against six people, including the husband.
नौगावां सादात। बिजनौर के गांव चादपुर निवासी सीआईएसएफ में कार्यरत महिला ने पति पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2010 में नौगावां सादात क्षेत्र के रामपुर सफेद निवासी कमलवीर सिंह से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुर दहेज व पैसों के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे। वर्ष 2019 में उसने बैंक से चार लाख रुपये का ऋण लेकर पति को दिया, लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए विभाग में कई शिकायतें भेजीं, लेकिन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं दिया। महिला के मुताबिक, पति ने उसकी जानकारी के बिना प्रीति यादव नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उस महिला के परिवार को बताया कि कमलवीर सिंह का तलाक हो चुका है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में कमलवीर सिंह, शकुंतला, अंजू, मंजू, संजू, राजमाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed