फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in puramufti area

पड़ोसन के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime in puramufti area
क्राइम - फोटो : demo
पुरामुफ्ती गांव में बुधवार की शाम दबंगाें ने पड़ोसन के घर जमकर तांडव किया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवाहिता को अस्पताल भेजकर पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती गांव की रहने वाली नूतन सिंह पत्नी राकेश सिंह की पड़ोसी से पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश में बुधवार की शाम पड़ोसी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर हमलावरों ने तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले से घायल होकर विवाहिता अचेत हो गई। वहीं मारपीट, तोड़फोड़ से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए विवाहिता की जान बचाई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का प्राथमिक उपचार कराने के बाद पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी है। एसओ ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। रिपोर्ट लिखकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed