{"_id":"56eaf6cf4f1c1b13268b47e3","slug":"crime-in-nagar-panchayat-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड को लेकर नपं भरवारी में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशनकार्ड को लेकर नपं भरवारी में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत भरवारी कार्यालय
नगर पंचायत भरवारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को राशनकार्ड को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नए बने राशनकार्ड दिखाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कस्बे का ही एक युवक लिपिक से भिड़ गया। कहासुनी, हाथापाई के साथ उसने वहां रखे कई राशनकार्ड फाड़ डाले। लिपिक ने युवक पर मारपीट करने, राशनकार्ड फाड़कर सरकारी कामकाज में बाधा डालने की तहरीर कोखराज थाने में दी है।
नगर पंचायत कार्यालय में इन दिनों नए बने राशनकार्डों का वितरण किया जा रहा है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे कस्बे का ही रहने वाला अभिषेक कुमार नगर पंचायत पहुंचा। वहां मौजूद लिपिक बबलू गौतम से बनाए गए सभी राशनकार्ड को दिखाने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान आपे से बाहर हुआ युवक लिपिक से भिड़ गया। उसके साथ हाथापाई की। मारपीट के बाद उसने मौके पर रखे राशनकार्डों को फाड़ना शुरू कर दिया। राशनकार्ड फांड़ने से रोकने पर उसने दुबारा लिपिक की पिटाई की। उधर, मारपीट होती देख अन्य कर्मचारी जुटने लगे, तो युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। घटना से नगर पंचायत में हड़कंप मच गया। सूचना पर अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि भी पहुंच गए। घटना के बाद पीड़ित लिपिक ने मामले की तहरीर कोखराज पुलिस को दी। वहीं राशनकार्ड फाड़े जाने और लिपिक की पिटाई को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में दिनभर गहमागहमी बनी रही।