फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in krari police station area

प्रधान को बेटी की ससुरालवालों ने पीटा

Fri, 18 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बेटी की ससुराल गए रहीमपुर मोलानी गांव के प्रधान को रिश्तेदारों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। वह बेटी-दामाद में हुए झगड़े की शिकायत पर सुलह कराने गए थे। वहां कहासुनी के दौरान यह घटना हो गई। मामले में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव निवासी शफीक अहमद प्रधान हैं। उनकी बेटी बबली पड़ोसी गांव तुर्तीपुर में ब्याही हुई है। बृहस्पतिवार को बेटी और उसके सौहर के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बेटी की शिकायत पर वह शुक्रवार की सुबह उसकी ससुराल सुलह-समझौता कराने पहुंचे थे। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान प्रधान की अपने समधी से तीखी झड़प हो गई। इस दौरान बेटी की ससुराल के अन्य सदस्यों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट होती देख गांव के अन्य लोग जुट गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। उधर, प्रधान के साथ मारपीट होने की सूचना लगते ही रहीमपुर गांव के भी तमाम लोग वहां पहुंच गए। कहीं कोई बवाल न हो। इसकी आशंका पर किसी ने घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दे दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पिटाई से घायल प्रधान और अन्य लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रधान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed