फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kaushambi

संदिग्ध दशा में लगी आग से विवाहिता की मौत

Tue, 23 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Tue, 23 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime in kaushambi
संदिग्धदशा में लगी आग में झुलसने से नौहाई गांव की विवाहिता की मौत हो गई। युवती की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ ने बताया कि अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कौशाम्बी क्षेत्र के ढोकसहा गांव की ज्ञानमती (27) की शादी 2009 में नौहाई के सरयू प्रसाद से हुई थी। उसके दो बच्चे शुभम (4) और रोशनी (2) हैं।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे विवाहिता छप्पर के नीचे चूल्हा जलाकर खाना बना रही थी। इसी दौरान चल रही हवा के कारण चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश करने पर ज्ञानमति भी लपटों की चपेट में आ गई। घर से उठती लपटें और विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले भी दौड़े। विवाहिता को आग का गोला बने देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने प्रयास करके आग पर काबू पाया। झुलसी  विवाहिता को घरवाले लेकर एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद गए। जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed