फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kaushambi

नशे में धुत सिपाहियों ने दंत चिकित्सक को पीटा

Tue, 23 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Tue, 23 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime in kaushambi
नगर कोतवाली के सिपाहियों की करतूत से एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है। नशे धुत सिपाहियों ने  रविवार की रात सरेराह कहासुनी होने पर एक दंत चिकित्सक की सरेराह पिटाई कर दी। भुक्तभोगी चिकित्सक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। कोतवाली प्रभारी मंझनपुर को रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बे के चमनगंज मोहल्ले के डॉ. तुफैल अहमद दंत चिकित्सक हैं। कस्बे में ही उनकी क्लीनिक है। उनका कहना है कि रविवार की रात करीब आठ बजे क्लीनिक बंद कर वह मंझनपुर चौराहे पर खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान मंझनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही लालजी यादव और मनीष यादव शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गए। नशे में लड़खड़ा रहे सिपाही आकर चिकित्सक से टकरा गया। उनके इतना कहने पर की ठीक से खड़े हो। नशे में धुत दोनों सिपाही उनसे भिड़ गए। उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी। चिकित्सक के साथ मारपीट होती देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों को जमा होते देख दोनों सिपाही चिकित्सक को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देेते हुए चले गए।
विज्ञापन


सिपाहियों की पिटाई से आहत डॉक्टर ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक से घटना की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिटी से कराई। सीओ की जांच के बाद एसपी ने देर रात दोनों आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी को चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से दिन भर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed