फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kausambi

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, तीन घायल

Thu, 07 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 07 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिपरी के असरावल गांव में बुधवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मोबाइल बदलने की बात को लेकर झड़प के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। युवकों के बीच मारपीट देख मौके पर लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि तहरीर देने पर उन्हें डांटकर चौकी से भगा दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन



पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल गांव निवासी सोनू पुत्र शेरे ने बताया कि दो दिन पहले उसने स्थानीय बाजार स्थित मोबाइल शाप से एक मोबाइल खरीदा था। खराबी आने पर बुधवार सुबह वह साथी आतिफ के साथ दुकानदार को उलहना देने गया था। इसी दौरान दुकानदार साथियों के साथ मिलकर भिड़ गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से सोनू, आतिफ और दूसरे पक्ष से बादाम सिंह को चोटें आईं हैं। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बादाम सिंह की तहरीर पर सोनू समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, सोनू की तहरीर को नजरअंदाज करते हुए चौकी पुलिस ने  डांटकर भगा दिया। पुलिस की अनदेखी से गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed