{"_id":"da9a5f25385152b7add7a44664e1012c","slug":"crime-in-kausambi-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 07 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेटी की ससुराल रूपनारायणपुर गोरियो आए अधेड़ ने कहासुनी के दौरान दामाद पर ही पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर जुटे परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाकर युवक की जान बचाई। झुलसे युवक को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक के पिता ने बहू के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ बेटे को जलाने की रिपोर्ट सैनी कोतवाली में दर्ज कराई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियो निवासी रंजीत पटेल पुत्र श्रीलाल ने बताया कि उसकी शादी 14 मई 2014 को विजयीपुर (सैनी) गांव की सपना देवी पुत्री सुरेश कुमार उर्फ भिखारीलाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पत्नी से मनमुटाव हो गया। उसके बाद से सपना ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी। महीने भर पहले वह परिजनों से अलग रहने लगा तो सपना भी ससुराल आ गई । उधर, मंगलवार को रंजीत पत्नी के मौसी के घर सौरई गांव गया था। वहां भी उसका किसी बात पर रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया था। देर शाम वह घर लौटा। आरोप है कि रात लगभग 9 बजे ससुर भिखारीलाल पुत्र छंगू लाल निवासी विजयीपुर अपने दो अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल आए। जहां किसी बात पर रंजीत का उनसे झगड़ा हो गया।
रंजीत के पिता श्रीलाल ने बताया कि कहासुनी के दौरान ही ससुर भिखारीलाल ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर रंजीत के ऊपर छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह आग को गोला बन गया। लपटों से घिरा रंजीत चीखते-चिल्लाते घर से बाहर को भागा। युवक की चीखें सुनकर घर-परिवार के लोगों के साथ ही गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने प्रयास करके रंजीत की जान बचाई। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, रंजीत गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे घरवालों ने मंझनपुर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। उधर, चीख-पुकार पर गांववालों के जुटने पर रंजीत का ससुर और उसके साथ रहे लोग भाग निकले। इस दौरान हमलावर अपनी बाइक छोड़ गए हैं। बुधवार को रंजीत के पिता ने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।