फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in charva kaushambi

घर के बाहर सो रहे किसान को गोली से उड़ाया, मौत

Tue, 27 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 27 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime in charva kaushambi
crime
चरवा के जीत का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग दस बजे घर के बाहर सो रहे किसान इंद्रपाल यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो चारपाई पर इंद्रपाल का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या की खबर से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर एएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत लिया है।
विज्ञापन


जीत का पुरवा गांव के रहने वाले इंद्रपाल सोमवार रात खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात लगभग दस बजे बाइक सवार युवक आए और गहरी नींद में सोए इंद्रपाल को कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर भाग निकले। इंद्रपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले वहां पहुंचे तो इंद्रपाल की सांस थम चुकी थी। इंद्रपाल की हत्या से घर में कोहराम मच गया। इंद्रपाल के दोनों बेटों और पत्नी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इंद्रपाल की पड़ोस के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर कई साल से दुश्मनी चल रही थी। आशंका है कि यही रंजिश उनकी जान की दुश्मन बन गई। पुलिस घरवालों से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed