{"_id":"f1944b7a85de30100ce47b9296eb9879","slug":"crime-hindi-news-445","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर किशोरी से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर किशोरी से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा इलाके में रविवार की शाम किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोसी ने दरिंदगी की। किशोरी खेत से घर आ रही थी, तभी रास्ते में उसे दबोचकर खाली पड़े मकान में उठा ले गया और उसके साथ दुराचार किया। खोजबीन के दौरान इसी मकान में घरवालों को किशोरी बदहवास हालत में सिसकते हुए मिली। आरोप है कि शिकायत करने पर इलाकाई पुलिस ने पीड़ित परिवार को डांटकर भगा दिया। सोमवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ पश्चिमशरीरा को घटना की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार की शाम करीब छह बजे उसकी बेटी खेत की ओर गई थी। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में मिला गांव का ही एक युवक उसका मुंह दबाकर गांव के समीप खाली पड़े एक मकान में उठा ले गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए युवक भाग निकला।
उधर, देर किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुटे। इस दौरान परिजनों को यह किशोरी गांव के समीप खाली पड़े इसी मकान में बदहवास हालत में सिसकती हुई मिली। उसकी हालत देख घरवालों के होश उड़ गए। किशोरी के मुंह से पड़ोसी युवक की काली करतूत सुनकर लोग सन्न रह गए। सोमवार की सुबह पीड़िता को लेकर परिजन पश्चिमशरीरा कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने एसओ पश्चिमशरीरा को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ शनिवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शाम किशोरी खेत की ओर जा रही थी। चीख पुकार सुन आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपी पीड़िता को धमकियां देते हुए भाग निकला। पीड़िता का आरोप है नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।