फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

विवाहिता को ससुरालियों ने पीटकर किया लहूलुहान

Wed, 18 Mar 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 18 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
मामूली बातों को लेकर हुई कहासुनी के दौरान मनौरी गांव की विवाहिता को ससुरालवालों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि ससुराल के लोग उसकी जान लेने पर अमादा थे। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर उसकी जान बची। पीड़िता ने पति, सास और ननद के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खुल्हाबाद (इलाहाबाद) के दोंदीपुर गांव की रहने वाली सूफिया परवीन ने बताया कि उसकी शादी मनौरी गांव के परवेज अहमद से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग किसी न किसी बात पर उसे परेशान करते रहते हैं। इसी कारण वह ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है। उसका कहना है कि पति परवेज दिल्ली में नौकरी करता है। 4 दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था।
विज्ञापन


घर आने के बाद वह उसे विदा कराकर ससुराल ले आया था। आरोप है कि घर आने के बाद से ही सास, ननद और पति सभी उसे परेशान करने लगे। बताया कि सोमवार की रात भी उसका घरवालों से इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान पति, सास और ननद ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर उसकी जान बची। सिसकते हुए रात गुजारने वाली विवाहिता ने मंगलवार की सुबह पुरामुफ्ती कोतवाली आकर मारपीट की शिकायत पुलिस से की। विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed