फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

विवाहिता ने आग लगाकर दी जान

Thu, 12 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 12 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime
घर के भीतर जलने से बृहस्पतिवार की दोपहर इमली गांव की एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना के दौरान विवाहिता घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। चर्चा है कि शादी के कई साल बाद भी मां नहीं बन सकने के ताने से आजिज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं खबर लिखे जाने तक मायकेवालों ने भी किसी भी तरह का आरोप लगाते हुए कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के पकसराई गांव की रहने वाली सविता देवी की शादी तीन साल पहले सरायअकिल इलाके के इमली गांव निवासी कामता प्रसाद से हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर विवाहिता की घर के भीतर संदिग्धदशा में जलने से मौत हो गई। उस समय युवती के ससुराल के लोग खेत में काम करने गए थे। उधर, घर से निकलता धुआं और विवाहिता की चीखें सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते गांववाले मौके पर पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद देख लोग सन्न रह गए। तत्काल ग्रामीणों ने खेत गए परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही गांववालों ने विवाहिता को बचाने का प्रयास किया। हालांकि जब तक लोग घर में घुसकर आग पर काबू पाते। विवाहिता की जलने से सांसें थम चुकी थीं। गांव में चर्चा है कि शादी के तीन साल बाद भी मां नहीं बन सकने को लेकर विवाहिता परेशान रहती थी। इसी घरेलू कलह से आजिज आकर उसने खुद को आग के हवाले करके जान दी है। वहीं बेटी की मौत की खबर लगते ही पिता कामता प्रसाद और मां शांति देवी समेत मायके के अन्य लोग भी ससुराल पहुंचे। हालांकि मायकेवालों ने खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed