{"_id":"6ad0a16c9fa24b4737058e4f","slug":"banking-awareness-for-inmates-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1090565-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बंदियों को आधार कार्ड और बैंकिंग सुविधाएं दिलाने के लिए लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बंदियों को आधार कार्ड और बैंकिंग सुविधाएं दिलाने के लिए लगा शिविर
विज्ञापन
कारागार में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद न्यायिक अधिकारी व अन्य
अलीगढ़। जिला कारागार में गुरुवार को बंदियों को आधार कार्ड, बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बंदियों को आधार कार्ड बनवाने, बैंक खातों की केवाईसी पूरी कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बताई गई।
शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग, एडीएम सिटी संगीता गौतम और जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और केनरा बैंक के प्रतिनिधियों ने संबंधित योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और पात्रता की जानकारी दी।
सचिव साक्षी गर्ग ने बंदियों से अपनी समस्याएं उचित स्तर पर रखने की अपील की और उनके समाधान का आश्वासन दिया। एडीएम सिटी ने पात्र बंदियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और बायोमेट्रिक विवरण के अभाव में बंदियों को बैंक खाते संचालित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन, विधिक सेवा प्राधिकरण, संबंधित विभागों और बैंक के समन्वय से नियमित विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।