फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

पंचायत सदस्य के पति पर जानलेवा हमला

Sat, 07 Mar 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 07 Mar 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
बाजार जा रहे पूरबशरीरा गांव की पंचायत सदस्य फूलकली के पति फूलचंद्र पर बृहस्पतिवार की रात हमला किया गया। रास्ते में रोककर चार युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। बस्ती की ओर भागकर अधेड़ ने एक घर में घुसकर जान बचाई। इस दौरान गांववालों ने दो हमलावर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों पर सीधे कार्रवाई के बजाय दोनों तरफ से तहरीर लेकर पंचायत सदस्य के पति और पकड़े गए दोनों हमलावरों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। इसका पीड़ित पक्ष में गुस्सा है। वहीं एसओ का कहना है कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा (दुर्गासिंह का डेरा) गांव की रहने वाली फूलकली पंचायत सदस्य है। उसने गांव के विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि इसी शिकायत को लेकर उसकी प्रधान से खुन्नस बनी हुई है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसका पति फूलचंद्र होली के लिए सामान खरीदने पश्चिमशरीरा बाजार जा रहा था। रास्ते में शिवरतन का डेरा गांव के पास चार युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पिटाई की गई।
विज्ञापन


हमले से बचने के लिए फूलचंद्र चीखते-चिल्लाते बस्ती की ओर भागा और एक घर में घुस गया। आरोप है कि घर में घुसकर भी हमलावरों ने उसे पीटा। इस दौरान चीख-पुकार पर गांववाले टूट पड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर धमकी देते हुए भागने लगे, तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो युवकों को धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस ने फूलचंद्र की तहरीर पर पकड़े गए हमलावर सुनील और रमेश पर शांतिभंग की कार्रवाई की। साथ ही सुनील के चचेरे भाई भैंरोलाल से तहरीर लेकर फूलचंद्र को भी शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed